फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कालाबाजारी में खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
चौरी के बरदहां में खाद की दुकान की जांच करते जेडी कृ​षि एवं टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संयुक्त कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को चौरी के बरदहां में एक खाद-बीज की दुकान की जांच की। दुकान पर किसानों को अधिक रेट पर यूरिया बेचते पाया गया। इस पर उक्त दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। रबी सीजन की बोआई करीब-करीब पूरी हो गई है। पहली सिंचाई के बाद किसान अब यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। समितियों पर समय से खाद न मिलने पर किसान निजी दुकानों की तरफ रुख करते हैं। इस दौरान कुछ दुकानदार किसानों से शासन से तय कीमत से अधिक पैसा लेते हैं। कुछ किसानों ने बदरहां की एक दुकान की शिकायत जेडी कृषि से की थी। बृहस्पतिवार को जेडी कृषि अशोक उपाध्याय, डीडी कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह और जिला कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा ने पटेल खाद भंडार बरदहां का निरीक्षण किया। यहां यूरिया को अधिक रेट पर बेचते पाया गया। इस पर उक्त दुकान का लाइसेंस निलंबित किया। कृषि अधिकारी ने बताया कि कोई भी दुकानदार अधिक रेट पर यूरिया बेचेगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 3912 एमटी यूरिया उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें