फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि व पशुपालन की संभवनाओं को जाना

Mon, 23 Feb 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 कृषि, पशुपालन व उन्नत बीज उत्पादन के विकास हेतु जनपद में आठ वरिष्ठ वैज्ञानिकों का दल भदोही आया हुआ है। देश के शीर्ष संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक यहां कृषि, उपज, दुग्ध व उन्नत बीज उत्पादन की संभावनाओं की जांच कर केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट देंगे। ये बातें सोमवार को सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता में बताई। उन्होंने बाहर से आए वरिष्ठ वैज्ञानिकों से भी पत्रकारों से रूबरू कराया।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि भदोही में पशुपालन, कृषि व बीज उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं।  प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय कृषि संस्थान के वैज्ञानिक डा.वैभव सिंह, डा. संजय सिंह व कृष्ण कुमार सिंह, केंद्रीय गोवंश सुधार केंद्र मेरठ के डा.उमेश सिंह, केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार के डा. अश्विनी पांडेय व भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान के डा.सरदार महमूद, डा.उज्जवल डे, डा.राजेंद्र प्रसाद भी वार्ता के दौरान मौजूद रहे।

वैज्ञानिकों ने बताया कि भदोही संसदीय क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तमाम संभावनाएं हैं। सांसद ने बताया कि वैज्ञानिक कौलापुर में आयोजित किसान मेले में जाएंगे और किसानों से वार्ता करेंगे। उनके विस्तृत रिपोर्ट पर केंद्र सरकार यहां विकास के नए रास्ते तलाशेगी। वार्ता में कालीन निर्यातक रवि पाटोदिया, भाजपा नेता शैलेंद्र दूबे, विनीत बरनवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें