फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल तोड़ते समय करंट से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही कोतवाली के जगदीशपुर गांव में सोमवार को सुबह फूल तोड़ते समय करंट की चपेट में आकर तृप्ति (9) की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रोते-बिलखते पिता आशीष कुमार उफ़ॱर गुड्डू दुबे ने बताया कि तृप्ति पूजा-पाठ के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित फूल तोड़ने गई थी। वहां पर पहले से विद्युत का तार टूटकर गिरा था जिसे वह न देख सकी और पैर रखते ही चपेट में आ गई। कुछ देर बीतने पर जब वह घर नहीं लौटी तब खोजबीन करते हुए परिजन फूलों के पेड़ की ओर पहुंचे तो मृत हालत में पड़ी तृप्ति पर नजर पड़ी। आनन-फानन में उसे एमबीएस अस्पताल भदोही ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव में शोक की लहर व्याप्त होने से सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी रही। मृतका दो संतानों में बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें