गोपीगंज क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को सड़क पर गिरकर आराध्या (09) की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि आराध्या दोपहर में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा का घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ी होकर वीडियो बना रही थी, उसी दौरान वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत होने से व्यापारियों ने शोक में दुकानें बंद रखी।