ऊंज। थाना क्षेत्र के कलीपुर गांव में बुधवार को हुए सड़क हादसे में बालिका लकी (11) की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक स्कार्पियो वाहन को बरामद चालक समेत पुलिस थाने ले गई। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि लकी नवरात्र का अंतिम दिन होने से पास स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन करने जा रही थी। उसी समय स्कार्पियो की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने कहा कि चालक आनंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। चालक आनंद कुमार ने बताया कि वह बीरमपुर निवासी अपने मामा के यहां आयोजित शादी में जा रहा था। बालिका हमारी गाड़ी से नहीं बल्कि ट्रक की चपेट में आई है। पुलिस भागने वाले ट्रक को न पकड़ कर घटना स्थल पर पीछे से पहुंचे उसे स्कार्पियो के साथ पकड़ लिया। बालिका की मौत ट्रक से हुई है या स्कार्पियो से परिजनों के लिए पहेली बना रहा।