सूबे में नई सरकार से आम जन मानस को न्याय की उम्मीद जग गई है। कभी 50 से 60 आने वाले फरियाद की जगह मंगलवार को ज्ञानपुर नई तहसील में 130 प्रार्थना पत्र आए। पांच मामलों का तत्काल निस्तारण कर अन्य को संबंधित विभाग को सौंपा गया। अफसरों को एक सप्ताह में निस्तारण करने का निर्देश दिया। अग्निकांड से पीड़ित 26 किसानों को डीएम सुरेश कुमार सिंह ने करीब दो लाख से अधिक का मुआवजा चेक दिया। गर्मी में सूखे तालाबों को भरने के लिए डीएम ने 22 अप्रैल से नौ मई तक नहरों का संचालन कराने के लिए कहा।
जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को हिदायत दिया कि वह अपने दफ्तर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जरूर बैठें। तहसीलदार से कहा कि अगलगी की घटनाओं में किसानों की जलने वाली फसल का रिपोर्ट तत्काल तैयार कराएं, जिससे समय से मुआवजा दिया जा सके। डीएम ने ज्ञानपुर तहसील में अग्निकांड से पीड़ित किसान उमाशंकर यादव, साधना, राकेश कुमार, फुलवत्ती, अमरावती, राजेश कुमार, रामचंद्र पाल, रामजश, शेषधर, गज्जू और लखपत्ती समेत 11 लोगों को 90 हजार मुआवजा दिया। भदोही तहसील में किसान सत्तार, वसीर, अलनी हसन, आद्या प्रसाद, विजयशंकर, ओमप्रकाश पटेल, अनिल कुमार, रामसेवक, रामचरन, भाईलाल, खदेरू प्रसाद, राम बिहारी, सत्य नारायण वर्मा, मनहबल सिंह, जय प्रकाश समेत 15 लोगों को एक लाख 15 हजार का चेक दिया।
डीएम ने भीषण गर्मी में सूखे तालाबों, पोखरों को भरने के लिए 22 अप्रैल से नौ मई तक नहरों का