फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हर ब्लॉक में बनेगा गोशाला जमीन की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले छुट्टा पशुओं को गो आश्रय स्थलों में रखा जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक में गोशाला का निर्माण होगा। एक हेक्टेयर में स्थापित होने वाले आश्रय स्थल के लिए डीघ के नारेपार में जमीन मिल गई है, हालांकि पांच अन्य ब्लॉकों में अभी तलाश की जा रही है। जमीन की उपलब्धता होने पर गो आश्रय स्थल स्थापित हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 28 अस्थायी, तीन स्थायी गौ आश्रय स्थल है। इसमें करीब आठ हजार गोवंश संरक्षित है। गोवंश का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान के कंधों पर होती है। गौशाला संचालकों को एक दिन का एक गोवंश पर 50 रुपये की दर से भुगतान भी किया जाता है। समय-समय पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर गोशाला में पहुंच कर गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण भी करते हैं।
शासन-प्रशासन की तमाम कवायद के बाद भी शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक छुट्टा गोवंश अब भी विचरण करते नजर आते हैं। किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सड़कों पर दुर्घटना के कारण भी यह बन जाते हैं। अब हर ब्लॉक में एक-एक वृहद गौशाला बनाने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

डीएम विशाल सिंह के निर्देश पर पशुपालन विभाग जमीन की तलाश में लग गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सचान ने बताया कि सभी ब्लाॅक में एक- एक वृहद गौ संरक्षण केंद्र स्थापित होगा। डीघ के नारेपार को छोड़कर अन्य ब्लॉक में जमीन नहीं मिल सकी है। उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें