फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रक्षाबंधन पर अटल चौक पर कूड़े का ढेर, दुर्गंध से लोग परेशान

विज्ञापन
विंध्याचल अटल चौराहे पर रहा कूड़े का ढ़ेर, सोशल मीडिया
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर विंध्याचल धाम में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। धाम के प्रमुख और व्यस्त अटल चौक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। उससे उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अटल चौक विंध्याचल का प्रमुख चौराहा है। रक्षाबंधन के चलते यहां बाजार में भीड़ रही। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए देश भर से आने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके बावजूद मुख्य मार्ग और चौराहे के आसपास कूड़ा फैला रहा।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि नियमित सफाई न होने से स्थिति लगातार खराब हो रही है। लोगों के मुताबिक सप्ताह में एक दिन भी ठीक से सफाई हो जाए तो बड़ी बात है। पर्व के दिन भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी रही। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से अटल चौक समेत धाम के प्रमुख मार्गों पर नियमित सफाई कराने और कूड़े के उठान की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें