फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : पहले दिन पोर्टल नहीं चलने से नहीं हो सका पंजीकरण

विज्ञापन
जेके बैंक के बाहर अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए खड़े लोग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। अमरनाथ यात्रा इस साल तीन जुलाई से प्रारंभ हो रही है। वहीं, रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी। 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण बुधवार से शुरू हो गया। बुधवार को जेएंडके बैंक में पंजीकरण कराने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा बोर्ड का पोर्टल नहीं चलने से पंजीकरण नहीं हो सका। इससे लोग निराश होकर लौट गए। पंजीकरण शुरू होने के पहले दिन सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह 10 बजे से स्टेशन रोड स्थित जेएंडके बैंक पहुंचे। बैंक के बाहर भीड़ लगने से यातायात बंद होने की नौबत आ गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैंककर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। बैंक की ओर से पोर्टल नहीं चलने की सूचना भी चस्पा की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार से यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू होना था। पोर्टल नहीं चलने से पंजीकरण नहीं हो सका। इसकी सूचना भी बैंक के बाहर चस्पा की गई थी। शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। लेकिन पोर्टल नहीं चला। - मो. वसीम अहमद, सहायक प्रबंधक जेके बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें