प्रयागदासपुर के समीप मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की चपेट में आने से मृत चाराें युवकों का अंतिम संस्कार देर रात कर दिया गया। गंगा घाट पर एक साथ चार चिताएं जलती देख लोग मर्माहत हो गए। हादसे से गांव में लगातार दूसरे दिन भी सियापा छाया रहा है।
परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जैसे-जैसे सगे संबंधियों को खबर मिल रही है वह सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन और सरायजगदीश हाल्ट के मध्य में प्रयागदासपुर के समीप मानव रहित रेलवे क्रासिंग की चपेट में आने से भवानीपुर जहंागीराबाद के चार युवकों की मौत के सदमे से गांव के लोग सोमवार को भी नहीं उबर सके। गांव के रामकुमार दूबे, संतोष तिवारी, जयकिशन, अतुल तिवारी की मौत से गांव का कर कोई मर्माहत है। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद चारों का शव गंगा घाट पर एक साथ ही जलाया गया।