इसके बाद दोनो अधिकारियों ने मेला क्षेत्र और जायरीनों की सहुलियतों का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दी की भी थे।
दोनो अधिकारी पुलिस कैंप में भी बैठे रहे और जायरीनों से मिल जुल भी रहे थे। उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश भी दियए कि जायरीनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। एसडीएम ने कहा कि गाजी मियां का मेला कई शहरों में वर्षों से होता आ रहा है। भदोही में मेले के आयोजन से सौहार्द को बल मिलता है।