राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शिक्षण संस्थानों में भी धूमधाम से मनाई गई। प्रभातफेरी, रैली निकालकर गांधी जी के विचारों को सुनाया गया।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्राचर्या प्रो. रमेश चंद्र यादव ने पुष्पांजलि देकर नमन किया। इसके बाद सर्वधर्म समभाव सभा हुई। इस मौके पर घनश्याम मिश्र, विनय मिश्र आदि रहे। सीतामढ़ी के दयावंती पुंज स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर उनके विचारों को लोगों के साथ साझा किया। प्राचार्या डॉ. अंजलि सिंह ने कहा कि सात दिवसीय गांधी जयंती श्रृंखला पर महाविद्यालय में रैली, पौधारोपण, पेंटिंग, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और नाटक आदि होंगे। हर कालखंड में गांधी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस मौके पर डॉ. अनित दुबे, डॉ. अरविन्द उपाध्याय, किशोर कुमार, संतोष दूबे, दीपा गुप्ता आदि रहीं। सुरियावां के एक कोचिंग सेंटर पर जयंती मनाई गई। चेयरमैन विनय चौरसिया, एसओ विनोद दूबे आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेमईपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में भी जयंती मनी। इस मौके पर बीईओ आशीष मिश्रा, अखिलेश यादव, उर्मिला देवी आदि रहीं। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, अनुज कुमार सिंह, रानी यादव, सुमन यादव, सोनम यादव, प्रियंका कुमारी आदि रहीं। अनुश्री पीजी कालेज कैड़ा सुरियावां में भी स्वच्छता ही सेवा के तहत साफ-सफाई की गई। इस मौके पर डॉ. पंकज सिंह, अमित कुमार सिंह आदि रहे। राजकीय बालिका हाईस्कूल अर्जुनपुर में गांधी जी की जयंती पर प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर पुष्पांजलि शर्मा, कुमारी संजू, हेमा कुमारी एवं कनिष्ठ सहायक तौफीक अली उपस्थित रहे। अंग्रेजी माध्यम स्कूल मोढ़ में ध्वजारोहण किया गया। मदरसा मोहम्मदिया उलूम पुरानी बाजार में गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, शकील खां, सफुद्दीन आदि रहे। गोपीगंज नगर के सेंट थॉमस स्कूल के एनसीसी कैडेटसो ने तालाब के चारों तरफ की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रिंसिपल विन्द्रा सैम, प्रबंधक सैम अब्राहम ने एन सी सी कैडेटसो और छात्र छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी के छात्र छात्राए नगर के हनुमानगढ़ी स्थित तालाब पर पहुंचे जहां तालाब के चारों तरफ स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की। इस मौके पर भानू प्रताप, शुभम श्रीवास्तव, गजेंद्र श्रीवास्तव, वैष्णवी, एकता, अक्षत, आर्यन, निष्ठा, किरण आदि रहीं।