गोपीगंज नगर पालिका की बैठक लेतीं ईओ अमिता सिंह।
- फोटो : BHADOHI
लालानगर/गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज में सोमवार शाम को बजट को लेकर आयोजित बैठक गहमागहमी के बीच संपन्न हो गई। 25 वार्डों में नाली, खड़ंजा, सोलर लाइट समेत अन्य कार्यों के लिए 13.99 करोड़ के प्रस्तावित बजट पर मुहर लगी।
चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता और ईओ अमिता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास कार्य कराने के लिए 13 करोङ 99 लाख 54 हजार 231 रुपये का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान पानी पीने के लिए बिसलेरी की बोतलें मंगाई गई। जिसका दो सभासदों ने विरोध जताया। उनका आरोप था कि नगर के कई मोहल्ले के लोग दूषित पानी पी रहे हैं। ईओ ने आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
इस मौके पर सभासद शिव शंकर गुप्ता, नरेंद्र दुबे, मोहित उमर, मटरू यादव, संदीप गुप्ता, नफीसा बेगम, अजहरुद्दीन, संतोष मोदनवाल, मजहर उल्ला, डॉ. आनंद मोदनवाल, अनूप जैसवाल, बाबा बिंद प्रधान, अर्चना जायसवाल, संगीता देवी, अरुण कुमार आदि रहे।