फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे के बाद भी बहाल नहीं हुई आपूर्ति

विज्ञापन
मोहल्ला काजीपुर में निजी सबमर्सिबल पंप से पानी लेने के लिए लगी भीड़ - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। शनिवार की रात आए आंधी पानी के बाद से तहस नहस हुई विद्युत व्यवस्था 72 घंटे बाद भी सही नहीं हो पाई है। फलस्वरूप सोमवार की रात 8 बजे नईबाजार के साथ साथ भदोही के एक दर्जन गावों में गुल बिजली को 72 घंटे हो गए। अधिकारी पहले दिन से ही बिजली बहाल कर देने के दावे कर रहे हैं लेकिन आश्वासन मिलने मिलते 72 घंटे हो गए। मामदेवपुर जहां व्यवस्था खराब हुई है वहां सोमवार की शाम अधिशासी अभियंता राम कुमार स्वयं मौजूद थे। उन्होंने आज फिर आश्वस्त किया है कि आज रात में आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी हो कि शनिवार की शाम मामदेवपुर में फत्तुपुर विद्युत सबस्टेशन से धौरहरा और कारपेट सिटी फीडरों को जा रही लाईन के खंभे गिर गए थे। जिससे केबिल भी तहस नहस हो गए थे। कहा जा रहा है कि उस दिन रात वहां राहत कार्य शुरू नहीं किया गया जिससे देरी हो रही है। उधर एक्सईएन राम कुमार ने रविवार की शाम वादा दिया था कि रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करा देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सोमवार को अधीक्षण अभियंता निसार अहमद ने भी दावा किया था कि रात में आपूर्ति शुरू हो जाएगी लेकिन सोमवार को भी लोगों को अंधेरे में बिताना पड़ा। 72 घंटे से गुल बिजली से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। उमस और गर्मी के बीच लोगों को रात रात कर बैठ कर बिताना पड़ रहा है।
कटौती से पूरा नईबाजार शहर, भदोही शहर के पूर्वी मोहल्लों की बिजली गुल रही। लोगों ने
कहा कि गर्मी में पेयजल की भी दिक्कत हो गई है। बच्चे और महिलाएं बेचैन हैं। नगर पालिका की जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को हैंडपंपों से पानी लेने पड़ रहे हैं। कई मोहल्लों में तो लोगों के निजी सबमर्सिबल पंपों से पानी लेने के लिए भीड़ मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें