फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जालसाजों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से निकाले 7.5 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने चार पहिया वाहन देने का झांसा देकर सेवानिवृत्त कर्मचारी से कई किस्तों में करीब साढ़े सात लाख रुपये ऐंठ लिए। अपने साथ हुई जालसाजी की जानकारी होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। मामले में जांच के बाद साइबर टीम ने बुधवार को इन्हें 3 तीन 25 हजार 157 रुपये वापस कराए। मामले में पुलिस ने जालसाजों पर मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली विकास भवन कॉलोनी निवासी छेदीलाल सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। करीब डेढ़ साल पहले जालसाजों ने इन्हें चार पहिया वाहन इनाम देने का झांसा देकर बारी-बारी कई शिफ्टों में करीब साढ़े सात लाख रुपये निकलवा लिए। काफी दिनों तक जब इन्हें चार पहिया वाहन नहीं मिला तो इन्हें अपने साथ हुई जालसाजी का आभास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें