फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छात्र से 17 लाख की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच के सिपाही पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले क्राइम ब्रांच के एक सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में सुनवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जहां न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
सुरियावां कोतवाली के बदलीपुर निवासी रमाकांत यादव का लड़का नीरज यादव बनारस में कोचिंग करता था। 2021 में बनारस में कोचिंग के दौरान नीरज की मुलाकात बरौत हंडिया निवासी कुलभूषण उर्फ कुलदीप मिश्रा और बहुरिया सुरेरी जौनपुर के राजन त्रिपाठी से हुई थी।
विज्ञापन

बाद में उसकी मुलाकात जौनपुर के रहने वाले और फिलहाल में भदोही पुलिस की अपराध शाखा में तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह से हुई।
आरोप है कि इन लोगों ने नीरज को प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लिए और फर्जी प्रवेश पत्र दिया।
वहीं कांस्टेबल ने पैसे देने वाले छात्र नीरज यादव और उसके पिता रमाकांत यादव को धोखे से पुलिस लाइन बुलाकर हवालात में बंद कर दिया। बाप-बेटे पर पुलिस से की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए मारपीट की।
मामले में कोतवाली और पुलिस के आला अधिकारी से शिकायत के बाद भी प्राथमिकी दर्ज न होने पर नीरज और उसके पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और अदालत के आदेश पर क्राइम ब्रांच भदोही में तैनात नरेंद्र सिंह समेत कुलदीप मिश्रा और राजन त्रिपाठी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें