फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रदेश में मिली चौथी रैंक, फिर भी 45 स्कूलों में 10 से कम नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन में जिले को सूबे में भले ही चौथी रैंक मिल गई है, लेकिन कुछ विद्यालय विभाग के प्रयास और मेहनत का पलीता लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र के 20 दिन में 45 विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या दहाई तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे विद्यालयों को चिह्नित करके विभाग नोटिस भेजने की तैयारी में जुटा है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं।
एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद पहली और छठवीं कक्षा में नए बच्चों को प्रवेश दिलाया जा रहा है। अब तक करीब 16 हजार अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाया जा चुका है। पांच दिन पहले प्रदेश स्तर पर जारी रैकिंग में जिले को चौथा स्थान मिला था। नामांकन प्रक्रिया में ज्यादातर विद्यालय बेहतर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

45 से 50 विद्यालयों की प्रगति ठीक नहीं है। 20 दिन में 20 बच्चों का नामांकन नहीं करा सके। कम नामांकन होने पर विभाग को डर है कि भविष्य में रैंक कम न हो जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि नामांकन की प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है।
बीईओ को निर्देश दिए कि शिक्षकों की टीम गांव-गांव पहुंचकर अभिभावकों को प्रेरित करे। मुसहर बस्ती, ईंट-भट्ठे पर भी जाकर बच्चों को प्रवेश दिलाया जाए।
उन्होंने बताया कि 45 के करीब विद्यालयों में नामांकन लेने वाले बच्चों की संख्या कम है। उसको सुधार के लिए दो दिन का समय दिया गया है। संख्या वृद्धि नहीं होने पर नोटिस जारी किया जाएगा। वेतन रोकने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें