फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक चालक की गलती से चार वाहन टकराए, 7 घायल

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में हो रहा सड़क दुर्धटना में घायलों का इलाज। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली के भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर चकिया चौथार के पास मंगलवार की दोपहर दो बजे बाइक सवार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों को भदोही के एमबीएस अस्पताल और जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सुरियावां कोतवाली के कस्तूरीपुर निवासी संदीप (22) अपनी बाइक को लहराते हुए लापरवाही पूर्व तेज गति से सुरियावां से भदोही की ओर जा रहा था।
इसी दौरान उसकी बाइक ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी अनियंत्रित होकर एक बाइक और वह बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में फाजिल यादव (31), निखिल (35) निवासी कस्तूरीपुर, और सत्या प्रजापति (14) निवासी कटौरा, रामपुर जौनपुर, सरोजा देवी (36) निवासी धर्मशीला (32) निवासी कस्तूरीपुर और काजल यादव (17) निवासी सुरियावां घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल संदीप, फाजिल, निखिल व सत्या को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं सरोजा, धर्मशीला व काजल का उपचार सीएचसी पर जारी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने पर लापरवाही बरतने वाले युवक पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें