फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कफ सिरप मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोडीन कफ सिरप का कारोबार करने वाले आरोपियों पर लगातार सख्ती की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर चौरी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अमन कुमार निवासी जगतगंज वाराणसी के आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर मुनादी कराई। 27 जनवरी 2027 तक उपस्थित न होने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी है। चौरी थानाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने बताया कि थाने में 2025 में एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में अमन कुमार निवासी 27/111 वी1, जगतगंज, चेतगंज, वाराणसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इसमें यह बात सामने आई कि प्रोपराइटर फर्म मेसर्स श्री गुरुदेव मेडिकल एजेंसी अमवाकला चौरी के माध्यम से व्यापक स्तर पर कोडीन कफ सिरप का कारोबार किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक द्वितीय की अदालत ने हाजिर न होने पर कुर्की की नोटिस का तामिला कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को विवेचक रामनिवास सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी के निवास स्थान पर चस्पा किया। कोडीनयुक्त कफ सिरप के कारोबार से जुड़े 11 लोगों के खिलाफ 18 नवंबर 2025 के बाद अलग-अलग तिथियों में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
इनमें से एसआईटी शैलेंद्र तिवारी, संजीव गुप्ता और विजय गुप्ता को गिरफ्तार कर उनकी चार्ज शीट न्यायालय में तीन माह पूर्व दाखिल कर चुकी है। आठ लोगों का एक साल बाद भी एसआईटी पता नहीं लगा सकी है। उनके ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। एसआईटी ने दाखिल चार्जशीट में कहा है मामले में कोई गवाह नहीं है पर इनका कनेक्शन बांग्लादेश से जुड़ा है।
यह कोडीनयुक्त सिरप यूपी, बिहार से बंगाल होते हुए बांग्लादेश भेजते थे। वहां इसका इस्तेमाल नशे में रूप में होता है। टीम ने ई-वे बिल, बैंक स्टेटमेंट, बैंक के सीसीटीवी फुटेज, काल डिटेल रिकॉर्ड्स, नकदी जमा पर्ची, बरामद कफ सिरप की फोरेंसिक लैब रिपोर्ट, फर्म संचालकों के फर्जी अभिलेखों पर खोली गई डमी फर्म जिसमें दस करोड़ के कारोबार में दिखाया गया कि यह सिरप कानून रूप से खरीदी गईं। लेकिन किस मेडिकल स्टोर या मरीज को दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें