फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन कायाकल्प में चार स्कूल फाइव स्टार, 94 फोर स्टार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ऑपरेशन कायाकल्प से जिले के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की तस्वीर बदल रही है। दो साल में 100 से अधिक स्कूलों की दशा और दिशा बदल गई है। स्कूलों में बेहतर कार्य करने पर निदेशक पंचायती राज ने चार स्कूलों को फाइव स्टार और 94 को फोर स्टार ग्रेड देकर आंकलन किया है।
विज्ञापन

कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। सरकार ने राज्य एवं 14वें वित्त का खजाना स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए खोल दिया है। गुजरे तीन वर्ष में करीब 500 स्कूलों को चिह्नित कर उनका रंगरोगन एवं कायाकल्प किया जा रहा है। अब तक 125 से 130 स्कूलों को इस तरह से सुसज्जित किया गया है कि वे दूर से ही आकर्षक दिखने लगे हैं।
अंग्रेजी माध्यम स्कूल पल्हैयां, प्राथमिक विद्यालय आनंदडीह, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसिया, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरईं, प्राथमिक विद्यालय केवटाहीं समेत 98 स्कूलों में चार को फोर स्टार ग्रेड जबकि 94 को फाइव स्टार ग्रेड मिला है। इन स्कूलों के कमरों में टाइल्स, नवीन शौचालय, इंटरलाकिंग, समरसिबल, चहारदीवारी समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्य कराया जा चुका है। जिले के 1143 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अब सभी का कायाकल्प बदलेगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि स्कूलों के कामकाज पर शासन लगातार मॉनीटरिंग करता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें