फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए चार सचल दल गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। नकल पर नकेल कसने के लिए चार सचल दल बनाए गए हैं। 90 में 88 केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक अतिरिक्त व्यवस्थापक की भी तैनाती कर दी गई। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है, जबकि छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र सोमवार को आएगा। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में केंद्रों पर परीक्षा होगी। इन्हीं की देखरेख में प्रश्नपत्र का वितरण होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिले में 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में 49 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा की तिथि 24 मार्च घोषित होने के बाद परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। चार सचल दस्ता का गठन किया गया है। विभाग की तरफ से गठित सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और माडर्न इंटर कॉलेज सागररायपुर के प्रधानाचार्य का सचल दस्ता शामिल हैं। प्रत्येक सचल दस्ता पांच सदस्यीय होगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सचल दस्ता भी गठित किया गया है। जो परीक्षा के दौरान आंतरिक व्यवस्था को देखेगा। परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए परिषद ने कई तरह की रणनीति बनी है। उसी के तहत केंद्रों पर तैनात किए गए केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के सामने ही डबल लॉक खोला जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 88 परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती भी कर दी गई है। इसमें सहायता प्राप्त माध्यमिक या राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक तैनात हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले दोनों केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में डबल लॉक को खोला जाएगा। इसके बाद प्रश्नपत्र का वितरण किया जाएगा। डीआईओएस एलएन गुप्ता का कहना है कि बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। चार सचल दस्ते का गठन हो चुका है। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी नामित हैं। सोमवार को प्रवेश पत्र भी आएगा। इसके बाद उसका वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें