फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भितरघातियों की बनाई जा रही सूची, कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान और मतगणना खत्म होने के बाद अब भितरघातियों को लेकर राजनीतिक दलों में मंथन शुरू हो गया है। जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

जिले की तीन विधानसभा सीटों औराई, भदोही और ज्ञानपुर के लिए सात मार्च को मतदान हुआ था और 10 मार्च को मतगणना हुई। वर्ष 2017 में भदोही सीट पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा 2022 में हार गई। यहां के प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने हार का ठीकरा पार्टी के जयचंदों पर फोड़ दिया है। कुछ नेताओं के ऑडियो भी वायरल हो गए हैं, जबकि कुछ अभी चुप्पी साधे हुए हैं। औराई में किसी तरह चुनाव जीते विधायक दीनानाथ भाष्कर भी भितरघात को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। नाम न लेकर एक बड़े नेता की ओर उन्होंने जरूर इशारा किया। ज्ञानपुर में भी गठबंधन प्रत्याशी ने जीत दर्ज जरूर कर ली है, लेकिन एक नेता का नाम सामने आ चुका है जो पार्टी लाइन से हटकर चुनाव में काम करते रहे। मतदान से पूर्व पार्टी हित में काम करने की बजाय भितरघात की सूचना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगातार मिल रही थी, परंतु विवाद व गुटबाजी को दूर रखने के उद्देश्य से ऐसी शिकायतों को पार्टी के नेताओं की ओर से नजरअंदाज किया जाता रहा है। विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ जमकर भितरघात हुआ। इसमें कुछ बड़े नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। अब पार्टी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि भितरघात करने वालों की सूची बन चुकी है। शीर्ष नेतृत्व के आदेश का इंतजार हो रहा है। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव में ऐसी बातें सुनने को मिली हैं। अभी शीर्ष नेतृत्व से कोई निर्देश नहीं मिला है। वहां से कोई निर्देश मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें