ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिपोर्ट में 27 नए संक्रमित मरीज मिले है। वहीं पांच अन्य जिले के संक्रमित मरीज पाएं गए है। जबकि चार लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिए। हालांकि अन्य दिनों के अपेक्षा संक्रमित मरीजों की सख्या कम रहा। लेकिन मौत का सिलसिला कम नहीं हो रहा है ।
जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है । दिन प्रतिदिन नए संक्रमित मरीज मिल रहे है। इस क्रम में मंगलवार को 27 नए संक्रमित मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 6704 हो गई है। 34 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर 825 हो गई है। जबकि अब तक 5757 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके है। उधर कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। मंगलवार को चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसमें दो सरकारी अस्पताल में और दो का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब तक 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है । हालांकि संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने से जिले में थोड़ा सूकुन रहा ।
कोरोना महामारी को काबू में करने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इसके बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है। और बिना मॉस्क लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद है फिर भी सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर्स जैसे जरूरी दुकानों पर लोग पहुंच कर मॉस्क और शारीरिक दूरी भूल जा रहे है। जिससे संक्रमण का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। होली और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आए प्रदेशियों से भी संक्रमण का रफ्तार बढ़ना माना जा रहा है। अब कोरोना कर्फ्यू के चलते लोगों का काम धंधा बंद हो गई है ऐसे में रोजी रोटी के लिए बाहर कमाने गए बड़ी संख्या में लोग अपने गांव आ रहे है। जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा और बना हुआ है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। चिंता जनक बात यह है कि कोरोना महामारी से जूझ रहे चार लोगों मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण से खुद का बचाव करें। मॉस्क लगाएं व दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें। कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत एहतियातन बरतने की जरूरत है।