भदोही तहसील में प्रदर्शन करते फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
- फोटो : संवाद
सर्रोई। बिहार में मतदाता सूची से मनमानी नाम काटने पर आल इंडिया फॅारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भदोही तहसील में धरना दिया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि आयोग की तरफ से मनमानी नहीं रुकी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर वास्तविक मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्हें मतदान जैसे अधिकार से वंचित किया जा रहा है। चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल के दबाव में काम न करे। चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल दबाव में काम न करे। निष्पक्ष रूप से चुनाव कराया जाए। एक मकान में विभिन्न जातियों के 250 से 300 लोगों का नाम वोटर लिस्ट में फर्जी ढंग से दर्ज है। ऐसे लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जाए। धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था लागू की जाए। लोकतंत्र में सही वोटरों को वोट देने से वंचित न किया जाए। चुनाव आयोग की जांच कराने के लिए संसदीय कमेटी गठित करने की मांग की गई। इस मौके पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, रामजीत यादव, जय देवी, प्रमिला देवी, गेंदा देवी, माधुरी, केशव प्रसाद विश्वकर्मा, बच्चे लाल, उमाशंकर यादव आदि रहे।