फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई अस्पताल : बाहर की दवा लिखना नहीं होगा आसान, दवा काउंटर पहुंचेगी पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ई-सुश्रुत चिकित्सालय (महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल) में अब मरीजों को बाहर की दवा लिखना आसान नहीं होगा। जिला अस्पताल में अब चिकित्सक सीधे ऑनलाइन दवा लिखेंगे, जिसकी पर्ची सीधे दवा काउंटर पर पहुंचेगी। इसके अलावा मरीजों को अस्पताल में किस तरह की सुविधाएं मिलीं और अन्य मसलों पर हर दिन कुछ मरीजों से फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन



जिला अस्पताल को धीरे-धीरे ई-अस्पताल में बदलने की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल में सुविधाएं ऑनलाइन कर दिए जाने के बाद व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। खासकर बाहर की दवाएं लिखे जाने पर पाबंदी लगेगी। अस्पताल में मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। यहां पहुंचने के बाद मरीज ऑनलाइन पर्ची कटाएगा। जहां मरीज का एक आईडी नंबर जेनरेट किया जाएगा। उसके बाद मरीजों संबंधित चिकित्सक के पास भेजा जाएगा। वहां पहुंचने के बाद चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य के अनुसार दवा और जांचें ऑनलाइन लिख लिखेगा। जहां से वह सीधे लैब या दवा काउंटर पर पहुंचकर दवा ले सकेगा।
ऑनलाइन प्रक्रिया में मरीजों को अस्पताल में दलाल या अन्य व्यक्ति परेशान करता है तो इसकी मॉनीटरिंग के लिए हर दिन ओपीडी समाप्त होने के बाद कुछ चिह्नित मरीजों को फोन कर फीडबैकलिया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 800 से 1000 मरीजों की ओपीडी होती है। मरीजों की जांच कर चिकित्सक दवा देते हैं। प्रारंभिक दौर में अस्पताल में मरीजों के पंजीकरण के लिए चार ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं। यहां आभा आईडी का क्यूआर कोड स्कैन कर मरीज अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इमरजेंसी की स्थिति में एक काउंटर ऑफलाइन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें