वैक्सीन लगवाकर घर जा रहे धीरज सिंह निवासी भरतपुर को खंभे में बांधकर बेरहमी से मारने के मामले में पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान उदयराज गौतम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
धीरज सिंह ने नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह सोमवार को दोपहर में वैक्सीन लगवाकर घर जा रहे थे। घर के नजदीक सड़क बनाने के लिए पोकलेन से धक्का लगने के कारण विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी थी। उसी बात से नाराज होकर गांव के उदयराज गौतम ने मौके पर आकर कहा कि तुम नेतागिरी कर रहे हो। जब तक मैं कुछ बोल पाता तब तक कालर पकड़ कर घसीटना शुरू कर दिया और एक खंभे में बांधकर पिटाई की गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि धीरज सिंह की तहरीर पूर्व ग्राम प्रधान उदयराज गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है।