फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बनाने के बाद भूल गए सड़क बनाना, अब बजट का रोना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन उसके बाद नाले के ऊपर बनायी जाने वाली सड़क का निर्माण कराना कार्यदायी संस्था और नगर पंचायत प्रशासन भूल गया। अब जबकि सवाल उठने शुरू हो गए हैं तो चुनाव बाद काम कराने का आश्वासन दिया जा रहा है। उधर, धूल के कारण जहां आस-पास के दुकानदार प्रभावित हैं, वहीं इस मार्ग से होकर जिला अस्पताल जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

नगर वासियों का कहना है कि करीब आठ माह से नाला बन रहा था और काम भी पूरा हो गया, लेकिन अब तक उस सड़क पर इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं कराया गया। उनका कहना है कि इंटरलॉकिंग का कार्य पूरो हो तो आवागमन में सहूलियत होगी। दुर्गागंज तिराहा से महाराजा चेत सिंह चिकित्सालय के सामने से होते हुए पुरानी बाजार कोतवाली तक 600 मीटर लंबे नाले को बनवाने के लिए करीब आठ माह पहले सड़क खोदी गई थी। जिसके बाद नाला बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन इंटरलाकिंग का कार्य अभी तक अधूरा है। इसके चलते आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, सूत्रों का कहना है कि नगर पंचायत की तरफ से 89 लाख रुपये का टेंडर निकाला गया था। इसके तहत दुर्गागंज तिराहा से पुरानी बाजार तक 600 मीटर लंबा नाला बनाने की योजना थी। उसमें सड़क की इंटरलॉकिंग का कार्य भी शामिल था। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को एक बार 34 लाख रुपये और दूसरी बार 13 लाख रुपये दिए गए। यानी पूरी धनराशि भी नहीं दी गई। ऐसे में नाला तो बन गया, लेकिन इंटरलॉकिंग का काम अब तक नहीं हो सका है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन का कहना है कि कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है शीघ्र ही मरम्मत कार्य पूरा कराए। चुनाव बाद सड़क का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। उधर, सीएंडडीएस के अवर अभियंता चंदन वर्मा का कहना है कि अभी पूरी धनराशि नहीं मिली है। बजट मिलने के बाद इंटरलाकिंग का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें