फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में विदेशी महिला घायल, कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस चौकी जंगीगंज में बैठी घायल महिला श्रेया दास। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
जंगीगंज। रविवार की सुबह जंगीगंज बाजार में हुए सड़क हादसे में श्रेया दास (35) पत्नी इग्नूटास ननारेवार निवासी नाइजीरिया गंभीर रूप से घायल हो गई। पुत्री श्रेष्ठा (6), चालक नरेंद्र कुमार (20) बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सकों को मौके पर बुलाकर इलाज शुरू कराया। घटना उस समय हुई, जब नाइजीरिया का परिवार दिल्ली से कार बुक कर कोलकाता जा रहा था।
विज्ञापन

धनतुलसी मोड़ पर बने अंडरपास ब्रिज को पार कर चालक तेज गति से आगे बढ़ा, पुलिस चौकी के पास कार का ब्रेक फेल हो जाने के कारण कार ने पहले से क्षतिग्रस्त होकर खड़े वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। नजारा देख रहे आसपास के लोगों ने दौड़कर कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस को बुलाकर सरकारी अस्पताल भेजने का प्रयास किया, लेकिन महिला के वाहन में बैठ न पाने के कारण वह एंबुलेंस में नहीं बैठ सकी। इसके बाद चिकित्सकीय टीम को मौके पर ही बुलाया गया। इलाज के बाद कौलापुर स्थित एक ढाबे में कमरा बुक कराकर महिला को परिवार सहित वहीं रखा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें