भदोही। तहसील परिसर में 9.90 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने शनिवार को भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि तहसील में शौचालय के निर्माण से फरियादियों को लाभ होगा। इस मौके पर उन्होंने तहसील बार एसोसिएशन सभागार के लिए 100 कुसियां भी भेंट की।
अध्यक्ष ने कहा कि यहां पांच सीटर सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया गया है। तीन माह में इसका निर्माण पूरा जाएगा। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ आवास एवं शौचालय को लेकर गंभीर हैं। यह सरकार की देन है कि अकेले भदोही शहर में दस शौचालयों का निर्माण कराया गया है। बताया कि यूनिट में चार शौचालय, चार स्नानागार और दो यूरिनल होंगे। तहसील बार के अध्यक्ष मोती लाल ने पालिका अध्यक्ष का आभार जताया। इस मौके पर तहसीलदार विजय यादव, सर्वेश पाल, सूर्य प्रसाद द्विवेदी, अमित पांडेय, प्रशांत तिवारी, संजय यादव, इरशाद अंसारी, हेमंत सोनकर, धर्मेंद्र पांडेय, राजकुमार गुप्ता, महेंद्र बिंद, मुकेश दूबे, अशोक पाल, आशीष जायसवाल, राजेश जायसवाल, सुभाष यादव, राजेश गुप्ता, अशोक दूबे, नरेंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।