परीक्षा कार्यालय, बीएड विभाग और विज्ञान संकाय समेत कई जगहों पर छात्रों को कक्षावार प्रवेश पत्र वितरण शुरू किया गया। इस दौरान छात्रों में वितरण को लेकर हंगामा भी होता रहा।
कई दिनों से कॉलेज का चक्कर लगा रहे छात्र-छात्राएं शनिवार से प्रवेश पत्र वितरण की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में पहुंच गए। प्रवेश पत्र वितरण होने वाले हर काउंटर पर शनिवार को छात्रों की लंबी कतार लगी रही।
इस दौरान छात्र पहले प्रवेश पत्र पाने के लिए एक दूसरे से धक्का-मुक्की भी करने में पीछे नहीं रहे। सुरक्षा की व्यवस्था न होने से छात्राओं को प्रवेश पत्र लेने में समस्या उठानी पड़ी।
हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से नोटिस चस्पा करके प्रवेश पत्रों का विवरण दर्ज किया गया था। पहले दिन कालेज पहुंचकर लगभग दो हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश पत्र प्राप्त किया।
परीक्षा प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा ने बताया कि कॉलेज को उपलब्ध प्रवेश पत्र छात्रों को परीक्षा शुरू होने तक निर्धारित समय पर वितरण किया जाता रहेगा। परीक्षा के दौरान खाली समय में वितरण की व्यवस्था की जा सकती है।