फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के बजाय कंपनियों पर कार्रवाई करे खाद्य विभाग : ज्ञानेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक जिला कार्यालय खरहट्टी मोहाल में रविवार को हुई।
विज्ञापन

इसमें व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि मिलावट को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन

इसका व्यापार मंडल स्वागत करता है, लेकिन जांच के नाम पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि छोटे व्यापारियों को मिलावट के नाम पर परेशान करने से अच्छा है कि बड़ी कंपनियों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जहां मिलावट होता है। बताया कि इन दिनों डिब्बा बंद तमाम खाद्य पदार्थ मार्केट में आ रहे हैं। जिनको बड़ी-बड़ी कंपनियां बना रही हैं।
ऐसी कंपनियों के मानक की जांच हो और खराब सामानों को नष्ट कर कर बड़ी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
जिला महामंत्री वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि गर्मी के दिनों में व्यापारी अपने सामानों को सुरक्षित रखें और आम ग्राहकों को अच्छा सामान बेचें।
इस दौरान प्रभात जायसवाल, कोमल मोदनवाल, अनूप जायसवाल, अनुपम अग्रवाल, संजय गुप्ता, बालमुकुंद कसेरा, बाबू उभर वैश्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें