फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुबह कोहरा, दोपहर से शाम तक चलीं पछुआ हवाएं

विज्ञापन
सुबह के समय कोहरा में लाईट जलाकर जाते वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज रोज-रोज बदल रहा है। रविवार की सुबह भी कोहरे की चादर तनी रही। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप खिली। दोपहर से शाम तक पछुआ हवाएं चलती रहीं। हवा में नमी के कारण धूप में भी लोग कांपते रहे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगभग 10 दिन से मौसम बदला है। दो दिनों से सुबह में घना कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें