फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बीमारी से तंग आकर युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

विज्ञापन
अर्जुनपुर गांव के पास ट्रेन से युवती की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
दुर्गागंज। वाराणसी-जंघई रेल खंड पर अर्जुनपुर गांव के पास रविवार की दोपहर में बीमारी से तंग होकर प्रतिभा दूबे (21) ने काशी एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। घटना के बाद ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही। ट्रैक से शव हटने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्जुनपुर गांव निवासी प्रमोद दूबे ने बताया कि उनकी बेटी प्रतिभा की तबीयत एक साल से खराब चल रही थी। उसका उपचार चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने से वह परेशान थी। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे खाना खाने के बाद वह खेत में जाने की बात कहकर निकली। काफी देर तक नहीं लौटी तो घर वाले परेशान हो गए। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक की ओर गई है। वहां जाने पर पता चला कि प्रतिभा ने गोरखपुर-दादर काशी एक्सप्रेस (डाउन) के सामने कूदकर जान दे दिया है। ट्रेन से उसका शव करीब 50 मीटर तक घिसटने से क्षत-विक्षत हो गया। खबर मिलने पर आरपीएफ के हरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों की मदद से ट्रैक से शव को हटाया गया। इसके बाद रेल यातायात बहाल किया गया। घटना के कारण करीब आधे घंटे तक ट्रेनें रुकी रहीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्गागंज थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें