फ्लाईओवर निर्माण का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम भदोही आशीष ।
आम जन के लिए अच्छी खबर है। इंदिरा मिल रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एक लेन 21 दिसंबर को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। एक लेन काफी समय से बन कर तैयार है। दूसरे लेन का भी काफी काम हो चुका है लेकिन वह अभी वाहनों के लिए तैयार नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम भदोही आशीष कुमार ने सोमवार को फ्लाईओवर का जायजा लिया और 21 से एक लेन चालू करने की बात कही। मंगलवार को डीएम विशाख जी भी फ्लाईओवर का निरीक्षण करेंगे।
फ्लाईओवर निर्माण में देरी का संज्ञान लेते हुए एसडीएम आज फ्लाईओवर का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने अपनी गाड़ी चलाई और जांच की। उन्होंने मौके पर रेलवे का कार्य देख रहे रितेश राय और सेतु निगम के अवर अभियंता संजीव कुमार से बातचीत की और पूर्वी लेन पर बचे काम पूरा करने का निर्देश दिया।
पश्चिमी लेन के बारे में अधिकारियों ने बताया कि गत 14 दिसंबर को आरसीसी का कार्य हो चुका है। इस बाबत डीएम ने भी कहा है कि मंगलवार को वे भी फ्लाईओवर का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद शुभारंभ कार्यक्रम तय होगा। निरीक्षण में सीओ अभिषेक पांडेय, कोतवाली प्रभारी एमके पांडेय और तहसीलदार रामजी भी थे।