फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गरीब कन्याओं के हाथ हुए पीले

विज्ञापन
बड़े शिव मंदिर में बिंद समाज के सामूहिक विवाह में बैठीं दुल्हनें। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। बाबा बड़ेशिव धाम परिसर शुक्रवार को पांच गरीब कन्याओं के पाणिग्रहण का साक्षी बना। बिंद समाज विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में समाज के पांच जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और नए जीवन की शुरुआत की।
विज्ञापन

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रभारी मंत्री जेपी निषाद ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, सीओ सदर सदर भूषण वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक सुशील कुमार बिंद ने बताया कि लक्ष्मी देवी पुत्री अमृतलाल संग रत्नेश बिंद पुत्र छोटेलाल बिंद, कविता देवी पुत्री विजय बहादुर संग रत्नेश बिंद पुत्र डंगर बिंद, रागिनी देवी पुत्री रामफल बिंद संग सनी देव पुत्र कल्लू बिंद, चमेली देवी पुत्री मोतीलाल संग मुकेश बिंद पुत्र बुद्धिराम, सुलेखा देवी पुत्री अवधेश बिंद संग राजेश बिंद पुत्र पन्ना लाल का विवाह रीति रिवाज के मुताबिक संपन्न कराया गया। विदाई के दौरान उपहार स्वरूप गृहस्थी के सामान दिए गए। इस मौके पर रतनलाल अग्रहरी, गोपीगंज कोतवाल केके सिंह, मनीष मिश्रा, डॉ. आरके बिंद, अजय कुमार बिंद, हजारीलाल बिंद, डॉ. जेएस बिंद, मूलचंद बिंद आदि रहे। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें