ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस क्रम में शनिवार को कोरोना से संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई है। जिसमें दो ने सरकारी अस्पताल और तीन संक्रमित मरीजों ने निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं जिले में 97 नए संक्रमित मरीज भी मिले हैं।
जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6555 हो गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या 945 पहुंच गई है। इसके अलावा 125 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। वहीं अब ठीक होने वालों की संख्या 5501 हो गई है। इसके साथ ही अब तक जिले में 100 से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। दरअसल जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसके नियंत्रण को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग काफी सतर्क है। इस वायरस के संक्रमण से बचाव और जरूरी गाइडलाइन का पालन करने के लिए लोगों को लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में बाजारों और सड़कों पर लापरवाही के कारण मरीजों के संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में जांच की सुविधा ठीक नहीं होने के कारण लोग संक्रमित होकर खुले में घूम रहे हे। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना नियमों की जमकर धज्जिया उड़ाने का सिलसिला जारी है। इससे कोरोना की बढ़ावा मिलने के आसार बढ़ जा रहे है। वहीं दूसरी ओर जिले में लगातार बढ़ रहे आंकड़ों से स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन भी चिंतित है। अधिकतर लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने को तैयार नहीं है।
गौरतलब हो कि शनिवार को नए मिले संक्रमित मरीजों में ज्ञानपुर में नौ, सराय मिसरानी में दो, फुलबाग में एक, तिवारी पुर में एक कठौता में एक, गोपीगंज में नौ महाराजगंज में एक सिंह पुर में एक, गोपुर में दो, औराई में एक, गोधना में एक, महजुदा में एक, महुआ पुर में एक, भिखारी रामपुर में दो, अभिया में एक, सदौव पुर में तीन, बालीपुर में एक, सुरियावां में दो, रजपुरा में एक भदोही में दो समेत अन्य क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिले है। कोरोना संक्रमण के बचाव का सिर्फ एक फार्मूला है दो गज दूरी और मास्क है जरूरी लेकिन इसका अनुपालन में लोग लापरवाही बरत रहे है जिससे कोरोना संक्रमितों की मीटर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं मौत की सिलसिला भी थम नहीं रहा है। सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को फिर 97 नए संक्रमित मरीज मिलने और पांच लोगों की मौत होने से लोगों में कोरोना के प्रति भय बना हुआ है।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी मजबूती से मैदान में डटा है। नमूना लगातार एकत्रित किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है जबकि 97 नए संक्रमित मिले हैं। बताया कि उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे है। संक्रमितों को होमआइसोलेशन कर निगरानी की जा रही है। कोरोना को मात देने के लिए टीकाकरण और कोरोना गाइड लाइन का लोग पालन करें।