फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फल की दुकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू; दो लाख से अधिक का नुकसान

Tue, 18 Feb 2025 03:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi Latest News: भदोही में एक फल की दुकान में आग लगने से दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के सीखापुर बाजार में सोमवार देर रात एक फल की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखे लाखों के फल एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर किसी तरह काबू पाया। राहत की बात ये रही कि आसपास की दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन


ये है मामला
सीखापुर गांव निवासी घनश्याम सरोज की बाजार में फल की दुकान है। सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग जग गए और शोरगुल करने लगे। खबर मिलने के बाद दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया। 

स्थानीय लोगों के साथ ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान एवं फल आदि जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


दुकानदार घनश्याम सरोज ने बताया कि आग लगने से दो लाख के फल एवं नकदी जले हैं। अब परिवार की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने पीड़ित दुकानदार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें