फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार आईडी : 25 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। अपार कार्ड जनरेट करने में दिलचस्पी न लेने पर डीघ ब्लॉक के 25 विद्यालयों को सोमवार को नोटिस जारी की गई। खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी 25 विद्यालयों में अपार कार्ड बनाने की प्रगति शून्य ही बनी हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपार कार्ड शासन की प्राथमिकता में शामिल है। उच्चाधिकारियों की तरफ से लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। बताया कि अभिभावकों की अनुमति के बाद ही अपार आईडी के सृजन का कार्य किया जायेगा, लेकिन प्रगति शून्य होना लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दो दिन में काम शुरू न होने पर संबंधित विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने के लिए कागजी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें