फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: गैस रिसाव से लगी आग, फटे सिलिंडर, नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड का वाहन

Thu, 29 Apr 2021 07:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

 खाना बनाते समय बस स्टैंड गोपीगंज के पास हुई घटना
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के लालानगर में गोपीगंज कोतवाली के राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के पास एक रिहायशी मकान में बुधवार रात गैस रिसाव से आग लग गई। आग से तीन सिलिंडर फट गए। जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिस  के साथ नगरवासियों ने कड़ी मेहनत कर आग बुझाई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची ।
विज्ञापन


हाजी दिलबहार का मकान राजमार्ग बस स्टैंड के समीप है। जिसमें कई लोग किराए पर रहते हैं। किराएदार सुनील सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने रात में खाना बनाने के लिए जैसे ही रसोई घर में माचिस जलाई, गैस रिसाव के चलते सिलिंडर में आग लग गई। शोर मचाने पर अन्य किराएदारों में हड़कंप मच गया और वह आनन-फानन में लोग बाहर निकल गए।

सुनील सिंह ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर जल रहे तीन सिलिंडरों को उठाकर तालाब में फेंक दिया और वह तेज आवाज के साथ फट गए। आग से रसोई घर समेत कमरों में रखे सामान जल गए। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची । इस संबंध में अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि सूचना मिलने पर वाहन भेजा गया था, लेकिन आग बुझ जाने से लौटाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें