फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से लाखों की क्षति: टेंट की दुकान में सामान जलकर खाक, एक घंटे बाद पहुंची अग्निशमन टीम; लोगों में आक्रोश

Fri, 16 May 2025 05:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

टेंट की दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही नगर में हड़कंप मच गया। हादसे के एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची तो लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। तब तक एक लाख से अधिक के सामान जलकर खाक हो गए थे।
विज्ञापन
आग लगने के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: गोपीगंज में नगर के आजाद नगर में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे टेंट की दुकान में अबूझ हाल में आग लग गई। इससे कमरे में रखा एक लाख से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना के एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। इसको लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने नगर में एक अग्निशमन वाहन खड़ा करने की मांग किया।

विज्ञापन




आजाद नगर निवासी मो. फैज की मोहल्ले में ही टेंट की दुकान है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे मकान के तीसरे मंजिल में अचानक आग लग गई। तेज धुआं और आग की लपटें देख लोग उसी तरफ दौड़े। सबमर्सिबल पंप से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गर्मी अधिक होने से कमरे में रखा सामान जलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद पहुंची अग्निशमन की टीम ने नागरिकों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उसमें रखा सामान जल चुका था। 

टेंट संचालक फैज के मुताबिक आग लगने से एक लाख का नुकसान हुआ। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।

व्यापारी सोहराब, बबलू, मो. आजाद, सुल्तान, अच्छे अली ने जिलाधिकारी से मांग किया कि गोपीगंज नगर में एक अग्निशमन वाहन को खड़ा किया जाए। बताया कि गोपीगंज प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। अक्सर यहां आग लगने की घटनाएं होती है। समय से अग्निशमन के न पहुंचने से आग से काफी नुकसान हो जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें