गोपीगंज। नगर विकास विभाग के एडी और मंडल के नोडल अधिकारी डाॅ. असलम अंसारी ने पालिका परिषद कार्यालय के साथ नाला सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
वह दोपहर पालिका कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के बाद कार्यालय में बैठक कर पेयजल जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी ली। कहा कि बारिश से पहले नालों की सफाई कर ली जाए। ताकि जलभराव न हो। इस दौरान ईओ डाॅ. अनुपम सिंह, विष्णु प्रसाद पांडेय, अचल श्रीवास्तव, आशीष यादव आदि रहे। संवाद