कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छितिऊना में शुक्रवार की रात कच्चे मकान में आग लग जाने से खाद्य सामग्री व गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने काफी मेहनत करके किसी तरह से आग पर काबू किया।
गांव के चिंतामणि यादव के कच्चे मकान में शुक्रवार की रात अचानक आग की लपटें देख आस पास के लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। शोरगुल सुनकर बगल के पक्के मकान में सो रहे चिंतामणि व परिवार के लोग भी जग गए और बाहर आग की लपटें देख सन्न रह गए। उधर, मौके पर जुटे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए और काफी देर तक मेहनत करके किसी तरह से आग पर काबू किया। इस बीच घर में रखे खाद्य सामग्री और गृहस्थी के सामान जल चुके थे। चिंतामणि के अनुसार आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।