गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज फ्लाईओवर के नीचे लगे सेफ्टी जाली में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। हालांकि अग्निशमन की टीम द्वारा तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि हाईवे पर किसी द्वारा माचिस सा सिगरेट जलाकर फेंकने से आग लगी हुई है।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज फ्लाईओवर के तीन से चार पिलरों पर सेफ्टी जाली लगी हुई है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे के करीब पिलर संख्या 24 पर लगी सेफ्टी जाली अचानक धूं-धूंकर जलने लगी। प्लास्टिक की जाली अचानक जलने से वह गिरने लगा। जिससे स्थानीय लोगों को कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी ही देर में दमकल की टीम भी पहुंच गई और कुछ ही देर में सेफ्टी जाली में लगी आग को बुझा लिया गया। पालिकाकर्मियों ने सेफ्टी जाली के नीचे गिरे मलबे को हटाया। इस बीच करीब 10 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। आग बुझाने और मलबा हटाने के बाद आवागमन शुरू हो सका।