फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : साइकिल की दुकान में लगी आग, 7 लाख का नुकसान, 13 दिन बाद घर में है शादी; मातम में बदलीं खुशियां

Sun, 17 Nov 2024 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : दुकान मालिक के घर में आगामी 24 नवंबर को उनके बेटे की शादी थी। घर में तैयारियां चल रही थीं। लोगों में खुशी का माहौल था। आग लगने की घटना की जानकारी और लाखों का नुकसान होने के बाद हर किसी के चेहरे पर मायूसी छा गई।
विज्ञापन
आग लगने की घटना के बाद खाक हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के आर्दश नगर ख्योखर स्थित एक साइकिल स्टोर की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार, दुकान में नगदी और सामान मिलाकर कुल सात लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन




सुरियावां के घमहां निवासी रामफल बिंद की आदर्श नगर में ख्योखर में साइकिल स्टोर की दुकान है। वहां वह सालों से किराये के मकान में अपनी दुकान चला रहे थे। आगामी 24 नवंबर को उनके यहां बेटे की शादी है। घर में उसकी तैयारियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन


विवाह के कुछ जरूरी सामान उन्होंने दुकान में ही रखे थे। इसके अलावा 50 हजार रुपये नगदी भी रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह शनिवार की रात भी वे दुकान बंद कर घर चले आए। इस बीच, रात में संदिग्ध परिस्थिति में उनके दुकान में आग लग गई।

विज्ञापन


देर रात उनके दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इसी बीच, स्थानीय एक व्यक्ति ने रामफल को फोन कर उनकी दुकान में आग लगने की जानकारी दी। स्थानीय लोग समरसेबल और हैंडपंप समेत अन्य साधनों से आग बुझाने में जुटे गए। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका है।

पीड़ित रामफल ने बताया कि उनके बेटे की 24 नवंबर को शादी है, जिसकी तैयारी चल रही है। दुकान में करीब 50 हजार रुपये की कीमत के जरूरी सामान के साथ 50 हजार रुपये नगदी भी रखे थे। आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। बताया कि आग से करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने स्थनीय थाने में घटना को लेकर तहरीर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें