फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कैफ की शानदार बल्लेबाजी से विंध्याचल ने कानपुर मंडल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर शनिवार को राज्य स्तरीय मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। इसके पहले ही मैच में विंध्याचल मंडल ने कानपुर मंडल को 48 रन से हरा दिया। विंध्याचल मंडल की जीत के सूत्रधार भदोही के मो. कैफ की धुंधाधार बल्लेबाजी रही। जिन्होंने मात्र 16 गेद पर 7 छक्कों और दो चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

मो. कैफ की बदौलत विंध्याचल मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। विकास चौहान ने 30, शिराज अहमद 34 और विशाल यादव ने 19 रन बनाए। कानपुर की तरफ से ईशान मिश्रा और शिवम ने विंध्याचल मंडल के दो-दो विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर की टीम केवल 127 रन पर ऑलआउट हो गई। 19 ओवर में विंध्याचल मंडल की तरफ से मो. कैफ, विकास चौहान, आलोक दुबे और मो. अजमल ने दो-दो विकेट लिए। जिला उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय, टीम मैनेजर खालिद अंसारी, विपिन कुमार राय आदि ने विजेता टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें