फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नईबाजार। भदोही कोतवाली के दरोपुर निवासी महिला की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में आठ पर केस दर्ज किया गया। दरोपुर निवासी पूजा सरोज ने बताया कि उनकी शादी 22 मई, 2019 को अमलेश सरोज के साथ हुई थी। उसके माता-पिता ने ससुराल की मांग के अनुसार दहेज दिए थे। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग व्यापार करने के लिए पांच लाख और एलसीडी टीवी की डिमांड करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच उन्हें दो बच्चे भी हुए। 21 जून 2026 को ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि कोतवाली में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई तो एसपी से शिकायत दर्ज कराई। एसपी के निर्देश पर भदोही कोतवाली में पति अमलेश सरोज समेत शेषमनि, संतारा देवी, महेश उर्फ डब्बू, दिनेश उर्फ गोकुल, अकलेश, गीता व गुड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें