भदोही। तहसील प्रशासन कोरोना के बढ़ते प्रकोप से लोगों के बचाने के लिए गांवों में जाकर लोगों में कोरोना के लक्षण तलाशेगा। तहसीलदार विजय यादव ने सोमवार को तहसील में कानूनगो और लेखपालों संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कानूनगो हल्का लेखपालों की सहायता से गांवों में जाएं और लोगों कोरोना लक्षण की जांच करें संभावित कोरोना मरीजों की सूची बनाएं। कहा जहां अधिक दिक्कत हो वहां बैरियर आदि लगाकर कंटेनमेंट जोन बनाएं। और आवाजाही पर रोक लगाएं। इतना ही नहीं इस दौरान लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी करें।
बैठक में लोगों को यह भी बताया गया कि लोगों को आश्वस्त करें कि कोरोना के लक्षणों से घबराएं नहीं। क्योंकि कुछ दिन के आइसोलेशन से लोग अपना बचाव कर सकते हैं। जिला प्रशासन उनके साथ है। बैठक में अशोक दूबे, कमला शंकर यादव, वेद प्रकाश पटेल, जितेंद्र श्रीवास्तव, श्यामलाल, प्यारेलाल, लवकुश आदि उपस्थित रहे।