फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को सभी ब्लॉकों में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटिकाओं के देखभाल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाएं। स्ट्रांग रूम में लगे सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी मॉस्क अवश्य लगाएं। समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करें। इसके बाद डीएम ने महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय भदोही में बने एल-2 कोविड अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था संग पर्याप्त मात्रा में कोविड-19 के पीपी किट और मॉस्क, सैनिटाईजर, रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी सुविधाएं प्रत्येक दशा में मुहैया कराई जाए। समय पर मरीजों को भोजन, नाश्ता देने के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें