फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बालू व ईंट गिराने के विवाद में मारपीट, अधेड़ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रैथा गांव में रविवार की दोपहर खेत में बालू व ईंट गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान अधेड़ को परिजन थाने ले गए जहां पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही घायल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


गांव निवासी रामभजन राम पत्नी विद्यावती देवी के नाम मिले आवास को अपने खेत में बनवाने के लिए बालू व ईंट बगल के हीरालाल (50) के खेत में गिरवा रहे थे। खेत में खड़ी धान की फसल में बालू व ईंट गिरवाने का हीरालाल ने विरोध किया तो बात बढ़ने लगी। कुछ देर बाद दोनों पक्षों से लाठी-डंडे व धारदार हथियार द्वारा मारपीट शुरू हो गई। इसमें हीरालाल के सिर व हाथ पर गंभीर चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घायल को मेडिकल जांच के लिए चिकित्सालय भेज दिया गया है।

इनसेट......

घायल को पता ही नहीं था कि कहां होता है मेडिकल

धीना। गांव का रहने वाला सीधा-साधा व्यक्ति जिसे आज के समय में यह भी नहीं पता कि पुलिस केस में मेडिकल केवल सरकारी अस्पताल में ही होता है। मारपीट में घायल हीरालाल लहूलुहान स्थिति में धीना थाने पहुंचा तो पुलिस ने मेडिकल कराने की सलाह दी। नियमों की जानकारी के अभाव में हीरालाल घायल अवस्था में एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचा। इसपर डॉक्टर ने इंकार कर कहा कि पुलिस केस का मेडिकल सरकारी हॉस्पिटल में ही होता है। वह दुबारा उसी हालत में थाने आ गया तो पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें