फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली क्लीनिक में हुई मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज नगर स्थित एक पाली क्लीनिक में शुक्रवार की रात मामूली विवाद में कुछ लोगों ने चिकित्सक पुत्र समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पाली क्लीनिक संचालक डॉ.अवध नारायण सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात लगभग एक बजे मिर्जापुर के पखवैया-चेतगंज निवासी संदीप तिवारी, रिंकू तिवारी, ज्ञान तिवारी, मोहित तिवारी, राजकुमार तिवारी किसी मरीज को लेकर आए। क्लीनिक में घुसते ही गालीगलौज किया। विरोध करने पर पुत्र डॉ.आनंद कुमार सिंह (30), कंपाउंडर सूर्यमणि यादव (45), वार्ड ब्वाय धीरज सरोज (28) को चोट पहुंचाईा। शोरगुल मचने पर भीड़ जुटती, तब तक सभी धमकी देते हुए बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर 112 नंबर पुलिस ने क्लीनिक आकर स्थिति से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर पांडेय ने कहा कि तहरीर पर पखवैया-चेतगंज निवासी मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम लग गई है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें